Recents in Beach

सभी रसायन शास्त्र प्रश्नोत्तरी | GENERAL SCIENCE QUESTION IN HINDI QUIZ


Chemistry Notes – प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार (आये हुए) पूछे जाने वाले Chimistry विषय (general science chemistry questions) संबंधी प्रश्न-उत्तर (Chemistry quiz) सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Chemistry Gk in hindi paper mcqs questions) इस प्रकार है:-

CHEMISTRY KE IMPORTANT QUESTON HINDI




1.जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
[A] क्लोरीन
[B] ऑक्सीजन
[C] हाइड्रोजन
[D] नियॉन

Correct Answer:
 A [क्लोरीन]
2.कहाँ काम करने वाले व्यक्तियों को ब्लैक लंग रोग हो जाता है?
[A] विद्युत्-लेपन उद्योग
[B] कार्बनिक विलायक उद्योग
[C] पेंट विनिर्माण उद्योग
[D] कोयला खान

Correct Answer:
D [कोयला खान]
3.निम्निलिखित में से ऑक्सीजन मिश्रित वह निष्क्रिय गैस कौनसी है जो अवरोधित श्वसन से पीड़ित रोगियों को दी जाती है?
[A] हीलियम
[B] क्रिप्टॉन
[C] रेडॉन
[D] ऑर्गन

Correct Answer:
A [हीलियम]
4.अम्ल वर्षा वनस्पति को नष्ट कर देती है, क्योंकि उसमें?
[A] नाइट्रिक अम्ल होता है
[B] ओजोन होती है
[C] कार्बन मोनोक्साइड होती है
[D] सल्फ्यूरिक अम्ल होता है

Correct Answer:
 D [सल्फ्यूरिक अम्ल होता है]
5.ऐरोसॉल का उदाहरण है?
[A] दूध
[B] नदी का जल
[C] धुआँ
[D] रुधिर

Correct Answer:
C [धुआँ]

6.धूम कुहरा मौजूद आँख में जलन पैदा करने वाला एक शक्तिशाली द्रव्य है?
[A] नाइट्रिक ऑक्साइड
[B] सल्फर डाइऑक्साइड
[C] परॉक्सि एसिटिल नाइट्रेट
[D] कार्बन डाइऑक्साइड

Correct Answer:
 C [परॉक्सि एसिटिल नाइट्रेट]
7.वायुमण्डल में कौनसी गैस, पराबैंगनी किरणों का अवशोषण कर लेती है?
[A] ओजोन
[B] मीथेन
[C] नाइट्रोजन
[D] हीलियम

Correct Answer:
A [ओजोन]
8.कृत्रिम वर्षा या मेघ बीजन के लिए प्राय: प्रयोग किए जाने वाल रासायनिक द्रव्य है?
[A] सिल्वर आयोडाइड
[B] सोडियम क्लोराइड
[C] सूखी बर्फ
[D] उपर्युक्त सभी

Correct Answer:
D [उपर्युक्त सभी]
9.हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रयुक्त गैस है?
[A] एथिलीन
[B] एसिटिलीन
[C] इथेन
[D] मीथेन

Correct Answer:
 A [एथिलीन]

10.निम्नलिखित में से कौनसा पीड़कनाशी ओजोन का ह्रास करता है?
[A] डी. डी. टी.
[B] बेन्जीन
[C] मेथिल ब्रोमाइट
[D] एथिलीन ओजोननाइड

Correct Answer
 C [मेथिल ब्रोमाइट]

11.एस्पिरिन साधारण नाम है?
[A] सैलिसिलिक एसिड का
[B] सैलिसिलेट का
[C] मैथिल सैलिसिलेट का
[D] एसिटिल सैलिसिलेट एसिड का

Correct Answer:
 D [एसिटिल सैलिसिलेट एसिड का]

12.निम्नलिखित में से जैव शैल कौनसा है?
[A] संगमरमर
[B] कोयला
[C] ग्रेनाइट
[D] स्लेट

Correct Answer:
B [कोयला]
13.गामा किरणों से क्या हो सकता है?
[A] जीन-म्यूटेशन
[B] छींकना
[C] जलन
[D] ज्वर

Correct Answer:
 A [जीन-म्यूटेशन]

14.एस्पिरीन का रासायनिक नाम है?
[A] मेथिल सैलिसिलेट
[B] हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट
[C] ऐसिटिल सैलिसिलिक एसिड
[D] एल्किल सैलिसिलिक एसिड

Correct Answer:
C [ऐसिटिल सैलिसिलिक एसिड]

15.निम्नलिखित में से वह कौनसी गैस है जिसे एक्वालंग्स में गोताखोरों द्वारा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन में मिलाया जाता है?
[A] मीथेन
[B] नाइट्रोजन
[C] हीलियम
[D] हाइड्रोजन

Correct Answer:
C [हीलियम]
16.भोपाल गैस-त्रासदी किस गैस के कारण घटी थी?
[A] फॉस्जीन
[B] कार्बन मोनोक्साइड
[C] मिथाइल आइसोसाइनेट
[D] क्लोरीन

Correct Answer:
 C [मिथाइल आइसोसाइनेट]
17.बारूद का मिश्रण होता है?
[A] बालू और TNT का
[B] TNT और चारकोल का
[C] नाइटर, सल्फर और चारकोल का
[D] सल्फर, बालू और चारकोल का

Correct Answer:
C [नाइटर, सल्फर और चारकोल का]

18.उपास्थि तथा हड्डियों के निर्माण और सम्पोषण में आवश्यक तत्व होता है?
[A] मैग्नीशियम
[B] कैल्सियम
[C] जिंक
[D] सिलिकॉन

Correct Answer:
B [कैल्सियम]

19.फ्रीऑन का प्रयोग निम्नलिखित में से किस रूप में किया जाता है?
[A] कीटनाशी
[B] शाकनाशी
[C] प्रशीतक
[D] कवकनाशी

Correct Answer:
 C [प्रशीतक]
20.ओजोन में होती है?
[A] केवल ऑक्सीजन
[B] ऑक्सीजन और नाइट्रोजन
[C] हाइड्रोजन और कार्बन
[D] ऑक्सीजन और कार्बन

Correct Answer:
A [केवल ऑक्सीजन]
21.प्रशीतकफ्रेऑनहै?
[A] कैल्सियम ट्रेटा फ्लोराइड
[B] डाइक्लोरो मेथेन
[C] फ्लुऔरस्पार और फ्लैस्पार
[D] हाइड्रोफ्लुओसिलिसिक एसिड

Correct Answer:
B [डाइक्लोरो मेथेन]

22.वायुमण्डल में ओजोन ह्रास मुख्यत: किया जाता है?
[A] सल्फर डाइऑक्साइड द्वारा
[B] नाइट्रोजन डाइऑक्साइड द्वारा
[C] हाइड्रोजन सल्फाइड द्वारा
[D] क्लोरोफ्लोरो कार्बन द्वारा

Correct Answer:
D [क्लोरोफ्लोरो कार्बन द्वारा]
23.निम्नलिखित में से कौनसी गैस फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में प्रयोग की जाती है?
[A] एसिटिलीन
[B] इथलीन
[C] मीथेन
[D] इथेन

Correct Answer:
 B [इथलीन]

24.शरीर की कैलोरी आवश्यकता गर्मी की अपेक्षा सर्दियों में बढ़ जाती है क्योंकि अधिक कैलोरी आवश्यक है?
[A] शरीर में अधिक वसा बनाने के लिए
[B] गिरते बालों की क्षतिपूर्ति के लिए
[C] शरीर का ताप बनाए रखने के लिए
[D] अधिक प्रोटीनों को भंग करने के लिए

Correct Answer:
C [शरीर का ताप बनाए रखने के लिए]
25.सिगरेट के धुएँ का मुख्य प्रदूषक क्या है?
[A] कार्बन मोनोक्साइड और डाइऑक्सिन
[B] कार्बन मोनोक्साइड और निकोटीन
[C] कार्बन मोनोक्साइड और बेन्जीन
[D] डाइओक्सिन और बेन्जीन

Correct Answer:
B [कार्बन मोनोक्साइड और निकोटीन]

Post a Comment

0 Comments